Jdnews Vision……
Arun Kumar Rav……
बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाला….
देवरिया : : स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ न्यू कॉलोनी स्थित एस एन मेमोरियल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सत्यनारायण जन कल्याण शिक्षण सेवा संस्थान की अध्यक्ष सुभावती देवी, विद्यालय के निदेशक विपिन कुमार शर्मा एवं प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा ने ध्वजारोहण किया व मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन किया।
बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विद्यालय के निदेशक विपिन कुमार शर्मा व प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा ने मुख्य अतिथि सुभावती देवी का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर न्यू कॉलोनी से चकिया होते हुए गरुलपार तक तिरंगा यात्रा निकाला।
निदेशक विपिन कुमार शर्मा ने उपस्थित छात्र– छात्राओं, स्कूल के स्टाफ व अभिभावकों को स्वतंत्रता दिवस की शपथ दिलाई व मां भारती के अमर शहीदों को नमन करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरुण कुमार राव एडवोकेट, डॉ शशिधर मिश्र, ओम प्रकाश मणि, राजीव मिश्र, दिव्या त्रिपाठी, कुमकुम श्रीवास्तव, सुल्ताना खान, सरोज यादव, सुकन्या वर्मा, श्वेता धर द्विवेदी, प्रिया मद्धेशिया, कुमकुम प्रजापति, अदिति पांडेय व सुरेश सोनकर सहित सैकड़ों की संख्या में अभिभावक व छात्र– छात्रा उपस्थित रहें।
Jd News Vision