Breaking News

बस की टक्कर से पुजारी की मौत, घर लौटते समय हुआ हादसा

JD NEWS VISION….

(Santosh Kumar Gupta)

गजपुर बाजार : :  गगहा थाना क्षेत्र के टीकर कैथवलिया निवासी 60 वर्षीय जयशंकर मिश्रा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। वह बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे किसी यजमान के घर पूजा संपन्न कराकर अपने घर लौट रहे थे, तभी गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन बाइपास पर मराछी गांव के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर में जयशंकर मिश्रा गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़ीराम पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल गोरखपुर रेफर कर दिया। स्वजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जयशंकर मिश्रा गांव में पूजा-पाठ कराने के लिए जाने जाते थे।
मृतक के दो पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। इनमें दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। उनकी पत्नी का निधन दो वर्ष पूर्व ही हो चुका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

About admin

Check Also

योगी सरकार में यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था को मिली नई रफ्तार…

jdnews vision…. – साढ़े नौ वर्षों में स्वास्थ्य ढांचे का हुआ विस्तार, सीएचसी से लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *