Jdnews Vision …
बाजारखाला थाना क्षेत्र में ऐशबाग रेलवे स्टेशन के आसपास यात्रियों को झांसे में लेकर लूटपाट करने वाला गिरोह पकड़ा गया।
इंस्पेक्टर बाजारखाला की टीम ने सरगना सहित आठ को गिरफ्तार किया
एक स्कूटी, एक मोटरसाइकिल, व मोबाइल बरामद
लखनऊ : : 16 अगस्त: : इंस्पेक्टर बाजारखाला ब्रजेश सिंह की टीम ने युवकों के ऐसे गिरोह को पकड़ा है जो ऐशबाग रेलवे स्टेशन के पास यात्रियों को झांसे में लेकर नशीला पदार्थ पिलाकर उनसे मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर उनके मोबाइल फोन से रकम ट्रांसफर कराकर भाग निकलते थे।
शनिवार को सरगना सहित आठ लोगों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए सभी आरोपित शातिर किस्म के अपराधी हैं और जान से मारने की धमकी देकर भोले-भाले यात्रियों की गाढ़ी कमाई लूटने के बाद फुर्र हो जाते थे। पुलिस को इनके पास एक स्कूटी, एक मोटरसाइकिल व अवैध ट्रांजेक्शन से संबंधित मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
ऐशबाग क्षेत्र से पुलिस टीम ने शनिवार को लुटेरों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। इनकी पहचान चिनहट क्षेत्र स्थित कमता निवासी 18 वर्षीय राज उर्फ राज वर्मा पुत्र महेश प्रसाद, कमता निवासी 19 वर्षीय निखिल रावत पुत्र सहज रामनिवास, कमता निवासी 18 वर्षीय अभिजीत राजपूत पुत्र लल्ला वर्मा, कमता निवासी 18 वर्षीय राज राजपूत पुत्र संजय, बहराइच जिले के नानपारा थाना क्षेत्र के वनकटी व हाल पता कमता निवासी 19 वर्षीय मेराज अहमद पुत्र मोहम्मद दौस, लोनी गाजियाबाद व हाल पता कमता निवासी 18 वर्षीय आदित वर्मा पुत्र श्याम सुन्दर, प्रतापगढ़ जिले के पट्टी थाना क्षेत्र के सराय महेश व हाल पता इंदिरा नगर के तकरोही निवासी 33 वर्षीय धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धीरज सिंह व गोमतीनगर विस्तार थाना क्षेत्र स्थित खरगापुर निवासी निवासी निसार अहमद पुत्र सिराज अहमद के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर बाजारखाला ब्रजेश सिंह के मुताबिक पकड़े गए सभी आरोपित शातिर किस्म के अपराधी हैं और इनका एक संगठित गिरोह है जो रेलवे स्टेशनों के आसपास मंडराते रहते हैं। उन्होंने बताया कि जैसे ही यात्री ट्रेन से उतरते हैं कि गिरोह उन्हें अपने झांसे में लेकर उन्हें डरा-धमकाकर उनकी गाढ़ी कमाई लूट कर भाग निकलते हैं। इंस्पेक्टर के मुताबिक जनपद मऊ निवासी सुधाकर पाल पुत्र राम अवध पाल जो 11 अगस्त 2026 को रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा देने लखनऊ आए थे। वह जैसे ही कैफियात एक्सप्रेस से ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर उतरे कि तभी गिरोह छात्र को कमरा दिलाने के बहाने उसके पीछे लग गए और टैंपो स्टैंड के पास गिरोह अपने झांसे में लेकर जान से मारने की धमकी देकर पीड़ित के मोबाइल फोन से पांच हजार रुपए की नकदी ट्रांसफर कराने के बाद मोबाइल फोन को तोड़कर फेंक दिया और पीड़ित को नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी गाढ़ी कमाई लूट ले गए थे। इंस्पेक्टर बाजारखाला ब्रजेश सिंह ने बताया पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज शनिवार को आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आठ लुटेरों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।
Jd News Vision