प्राथमिक विद्यालय पेरी पोखर में 80 वीं स्वतंत्रता दिवस मनाया गया…

Jdnews Vision…..

मनकापुर /गोण्डा : : शिक्षा क्षेत्र मनकापुर अंतर्गत शनिवार को प्राथमिक विद्यालय पेरी पोखर में 80 वीं राष्ट्रीय पर्व (15 अगस्त) स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया।

शनिवार को विद्यालय प्रागण में 80 वीं स्वतंत्रता दिवस( 15 अगस्त ) के अवसर पर सर्व प्रथम बच्चों की टोली बनाकर समस्त अध्यापक गण, ग्राम प्रधान तथा अभिभावकों के सहयोग से पूरे गांव में प्रभात फेरी निकाली गई। उसके उपरांत मैं भारती तथा मैं सरस्वती की छाया प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया।

ग्राम प्रधान पवन यादव तथा विद्यालय के प्रधानअध्यापक अभय गिरी द्वारा प्रातः 8:00 बजे झंडा रोहण किया गया। और सभी ने एक स्वर में राष्ट्रगान किया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक अभय गिरी( बाबा)ने सभी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस पर्व के बारे में जानकारी दी। विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

ग्राम प्रधान और प्रधानाध्यापक द्वारा उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम समापन अवसर पर सभी बच्चों को लड्डू तथा हलवा का वितरण किया गया।

इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अभय गिरी (बाबा), ग्राम प्रधान विजय यादव सभी शिक्षक तथा ग्राम सभा के वरिष्ठ नागरिक, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सफाई कर्मी, रसोईया समेत सैकड़ो अभिभावक गण उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नामकरण संघर्ष समिति की संचालन समिति का किया गया गठन 

Jdnews vision…. ग्रेटर नोयडा : : यहां एक विशेष बैठक में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *