Breaking News

विभिन्न स्थानों पर मनाया गया स्वतंत्रता दिवस….

जेडी न्यूज़ विज़न….

*स्वतंत्रता दिवस पर जनपद बलरामपुर में धूमधाम से विभिन्न स्कूलों, आफिस, चीनी मिल सहित व्यापारियों ने मनाया। स्वतंत्रता दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में पूरे सम्मान एवं गरिमामय वातावरण में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत जिलाधिकारी सहित उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय ध्वज को अभिवादन किया तथा राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन किया।*

*स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना से ओत-प्रोत नजर आया। इस अवसर पर देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर बलिदानियों के त्याग, संघर्ष एवं योगदान का स्मरण किया गया।

*जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों के आदर्शों एवं उनके राष्ट्र के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए जनपद एवं राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।*

*इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता दिवस के गौरवपूर्ण पर्व को उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया।*

About admin

Check Also

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर किया गया फल वितरण….

Jdnews Vision ….. बलरामपुर : : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *