Jd news Vision….
लखनऊ : : राजधानी के बीकेटी थाना क्षेत्र में एक युवकl के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। यह घटना रविवार शाम करीब 7:30 बजे हुई, जब युवक अस्पताल जा रहा था। पुलिस ने पीड़ित की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता रहीशा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा सौरभ अपनी मौसी को देखने अस्पताल जा रहा था। चंद्रिका देवी रोड स्थित पकरिया चौराहे के पास आरोपी सोमदेव (निवासी कठवारा), सूरज (निवासी चनवातारारा) और सुशील (निवासी हरदोईपुर) ने उसे रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने युवक के साथ गाली-गलौज की और लात-घूंसों व बेल्ट से उसकी पिटाई की। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। बीकेटी पुलिेस ने रहीशा की तहरीर के आधार पर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
Jd News Vision