Breaking News

…रक्तदान महादान…

रक्तदान महादान

रक्तदान की पहल बड़ी है।
रक्तदान कर जान बचाएं।।
मानवता का फ़र्ज निभाएं।
रोगी जन से मिलें दुआएं।।
दुर्घटना मुँह बाँएं खड़ी है।
रक्त दान की पहल बड़ी है।।
तड़प रहा जो अस्पताल में।
रक्त चाहिए अभी हाल में।।
घनी चोट आयी है भाल में।
दुर्घटना हुई सायंकाल में।।
जीवन दान की शुभ घड़ी है।
रक्तदान की पहल बड़ी है।।
चौदह जून केवल न डेट है।
हर दिन हर पल सही डेट है।।
स्वस्थ मनुज ही रक्त देत है।
बदले में कोई धन न लेत है।।
खुद पर आ मज़बूरी पड़ी है।
रक्तदान की पहल बड़ी है।।
डॉ. विश्वम्भर दयाल अवस्थी
‘ विद्या -सागर ‘
खुर्जा, बुलंदशहर (उ. प्र.)

About admin

Check Also

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर किया गया फल वितरण….

Jdnews Vision ….. बलरामपुर : : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *