Jd news Vision….
लो आज फिर बरसा पानी…
फिर याद आ गई बचपन की कहानी…
वो कागज की नाव
गली में भरा हुआ पानी…
बरसते पानी में
गाँव की नहर में…
यारों संग मिलकर
घंटों नहाना तैरना
फिर जुकाम बुखार..
डाक्टर की दवाई…
अम्मा से मार खाई…
मन को झकझोर गईं वो यादें….
ए काश लौट कर आ जाए
फिर वो दिन बचपन के
अब न रही अम्मा न ही रहे बाबू
अब तो केवल यादें शेष…
अब कोई रोकने टोकने वाला नहीं
पर अब तो भीगने से लगता है डर..
पर जब भी बरसता है पानी…
याद आ जाती है बचपन के कहानी…….
आर डी बाजपेई
लखनऊ,……
Jd News Vision