Jdnews Vision….
लखनऊ : : सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एक युवती से अभद्रता, धक्का-मुक्की और धमकी देने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता का आरोप है कि थाने में कई बार चक्कर लगाने के बाद भी कार्रवाई न होने पर उसने अदालत की शरण ली थी।
पीड़िता के अनुसार एक अप्रैल 2026 की शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपनी बहन के बेटे के साथ कोचिंग सेक्टर-10बी, पीएम आवास, अवध विहार योजना लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में विपक्षी ऋषि ने उसका हाथ पकड़ लिया, दुपट्टा खींचा और अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने धक्का दे दिया जिससे उसके माथे और हाथ में चोटें आईं। आरोप है कि बहन के बेटे को भी थप्पड़ मारा गया। ऋषि ने यह भी धमकी दी कि दोबारा मिलने पर मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा जाएगा।
पीड़िता के मुताबिक घटना की शिकायत लेकर वह आरोपी के घर गई तो पिता रविन्दर सिंह और मां मंजू सिंह ने गाली-गलौज कर उसे बेइज्जत किया। इसके बाद उसने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में लिखित तहरीर दी।डाक से भी शिकायत भेजी गई और पुलिस आयुक्त व मुख्यमंत्री कार्यालय को भी शिकायत दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
सभी साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद अदालत ने थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि ऋषि, रविन्दर सिंह और मंजू सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय नर बताया मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।आरोपितों की तलाश की जा रही है।
शैलेन्द्र सिंह चौहान…..
.
Jd News Vision