Jdnews Vision….
एसडीआरएफ टीम कर रही तलाश….
लखनऊ : : गोसाईंगंज इलाके में एक ब्यक्ति भैस पकड़ने के चक्कर मे नदी में छलांग लगा दी। जिसके बाद से वह लापता हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची गोसाईंगंज पुलिस ने पहले प्राइवेट गोताखोरों की मदद से नही में तलाश शुरू की। जब कुछ पता नही चला तो एसडीआरएफ की टीम को बुलाया। लेकिन उसका कुछ पता नही चल सका।

पुलिस के मुताबिक आदमपुर नौबस्ता गांव के मजरे मखदूम नगर निवासी गफुरे (60) जानवर पालकर अपना जीवन यापन करते है।
बुधवार की शाम वह भैस पकड़ने के चक्कर में लोनी नदी में छलांग लगा दी। जिसके बाद से उनका कुछ पता नही चला। घटना की सूचना पाकर गोसाईंगंज पुलिस भी मौके पर पहुंची आसपास के गोताखोरों को बुलाया लेकिन नही में बहाव को देखते हुए तुरंत एसडीआरएफ टीम बुलाई। बुधवार व गुरुवार को टीम ने नदी को खंगाली लेकिन लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
लापता गफूरे के पुत्र अमरु ने बताया की पिताजी बुधवार दोपहर को खाना खाने के बाद भेंस चराने रसूलपुर गांव के पास लोनी नदी किनारे गए थे। इस बीच उनकी भैंस लोनी नदी में कूद गई। भैस की रस्सी पिताजी पकडे थे अपनी भैंस को पानी के तेज बहाव से बचाने के लिए पिताजी ने रस्सी नहीं छोड़ा और लोनी नदी में कूद गए । पानी का बहाव तेज होने के कारण वह भैंस को तो नहीं रोक पाये और खुद ही डूबने लगे । मौके पर मौजूद मछुवारो ने शोर मचाया, लेकिन तब तक गफ़ूरे तेज बहाव में बह गये।

इंस्पेक्टर गोसाईंगंज दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि लापता व्यक्ति की तलाश में एसडीआरएफ की टीम जुटी हुई है।
शैलेन्द्र सिंह चौहान…
Jd News Vision