गोलघर चौकी इंचार्ज अवनीश पांडे की मुस्तैदी से नकली सोने का खेल बेनकाब…

Jdnews Vision….

संतोष कुमार गुप्ता…

*गोल्ड लोन के नाम पर ठगी की कोशिश में दो गिरफ्तार…

गोरखपुर : : बैंक से गोल्ड लोन हासिल कर धोखाधड़ी करने की कोशिश के मामले में कैंट थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गोलघर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अवनीश कुमार पांडे की सक्रियता और पुलिस टीम की तत्परता से नकली सोना दिखाकर गोल्ड लोन लेने की कथित कोशिश का मामला बेनकाब हुआ और पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

मामला 18 अगस्त का है। पुलिस के मुताबिक, दुर्विजय कुमार निषाद और सरवन कुमार निषाद ने आईडीबीआई बैंक में खाता खुलवाया और गोल्ड लोन के लिए आवेदन किया। इसके बाद लोन हासिल करने के उद्देश्य से बैंक में नकली सोना प्रस्तुत किया गया। बैंक में जांच के दौरान मामला संदिग्ध होने पर पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही कैंट पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।

गोलघर चौकी प्रभारी अवनीश कुमार पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश तेज की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दुर्विजय कुमार निषाद, निवासी लक्ष्मणपुर बिस्वा, थाना चौरीचौरा और सरवन कुमार निषाद, निवासी ब्रह्मपुर, थाना झंगहा, गोरखपुर के रूप में हुई है।

इस मामले में कैंट थाने में मु0अ0सं0 441/2026, धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।

गिरफ्तारी टीम में गोलघर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अवनीश कुमार पांडे, कांस्टेबल कुमार रवि और कांस्टेबल अजीत कुमार शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से बैंकिंग संस्थानों में नकली सोना अथवा फर्जी तरीके से गोल्ड लोन हासिल करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश गया है।

गोलघर चौकी प्रभारी अवनीश कुमार पांडे की भूमिका इस कार्रवाई में अहम रही। बैंक से सामने आए मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की, जिससे कथित तौर पर नकली सोने के जरिए बैंक को चूना लगाने की कोशिश समय रहते पकड़ ली गई।

About admin

Check Also

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नामकरण संघर्ष समिति की संचालन समिति का किया गया गठन 

Jdnews vision…. ग्रेटर नोयडा : : यहां एक विशेष बैठक में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *