Jdnews Vision….
लखनऊ: : सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के अर्जुनगंज स्थित अमृत अस्पताल में छत से गिरकर घायल हुए 29 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मोहित पुत्र स्वर्गीय अशर्फीलाल, निवासी ग्राम जवाहर सिंह का पुरवा, पोस्ट बहरौली, थाना नगराम, लखनऊ के रूप में हुई है। बताया गया कि छत से गिरने के कारण मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए अमृत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
20 अगस्त को अस्पताल से पुलिस को डेथ मेमो प्राप्त हुआ। सूचना के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों की मौजूदगी में पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए केजीएमयू मोर्चरी भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक, 21 अगस्त को पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की है।
Jd News Vision