Breaking News

सहकारी समितियों पर उर्वरक क्रय हेतु अपनी फार्मर आई०डी० अवश्य लेकर जायें…

जेडी न्यूज विजन….

शाहजहांपुर 09 जून: :  सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता डा० गणेश गुप्ता द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद शाहजहांपुर में सहकारिता क्षेत्र की सहकारी समितियों पर पर्याप्त मात्रा मे यूरिया एवं फास्फेटिक (डीएपी एवं एनपीके) उर्वरक उपलब्ध है। किसान भाइयों से अपील है कि अपने नजदीकी सहकारी समितियों पर उर्वरक क्रय हेतु अपनी फार्मर आई०डी० अवश्य लेकर जायें ताकि मानक अनुसार उर्वरक उपलब्ध कराया जा सके। वर्तमान में जनपद के पीसीएफ बफर गोदाम में लगभग 9000 मै०टन यूरिया एवं 9500 मै०टन फास्फेटिक उर्वरक उपलब्ध है, जिसका आवश्यकतानुसार जिलाधिकारी से आवंटन कराकर जनपद की सहकारी समितियों को लगातार भेजा जा रहा है। जनपद में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है तथा किसान भाइयों से यह भी अपील है कि वह अपनी आवश्यकतानुसार ही उर्वरक का क्रय करें, उर्वरक से संबंधित किसी प्रकार की समस्या होने पर कार्यालय सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता के दूरभाष संख्या-9140706109 पर संपर्क कर अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं। कृषकों की मांग के अनुरूप लगतार सहकारी समितियों पर उर्वरक का प्रेषण कर निरन्तर वितरण कराया जा रहा है।
—–

About admin

Check Also

यूपी के मदरसों में अब बायोमेट्रिक हाजिरी होगी जरूरी …

मौलाना से लेकर स्टूडेंट्स तक सब लगाएंगे अटेंडेंस जेडी न्यूज विजन… लखनऊ : :  उत्तर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *