Breaking News

अवैध धनार्जन के उद्देश्य से अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले आरोपिया के विरुद्ध थाना कोटा पुलिस का प्रहार….

जेडी न्यूज विजन….

बिलासपुर (छ.ग.) : : अवैध धनार्जन के उद्देश्य से अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले आरोपिया के विरुद्ध थाना कोटा पुलिस का प्रहार….

विवरणः- मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही हेतु उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। दिनांक 01.07.2026 को जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बेलटुकरी में एक महिला के द्वारा अपने अपने कब्जे में भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब को अवैध रूप से धनार्जन करने के उद्देश्य से महुआ शराब बिक्री कर रही है कि, मुखबिर से प्राप्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारिओ को अवगत कराया गया जिनके निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर ग्राम बेलटुकरी में रेड कार्यवाही करते हुये आरोपिया गंगा वर्मा पति स्व नारायण वर्मा उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम बेलटुकरी थाना कोटा के कब्जे से 01 नग सफेद रंग बोरे में भरा हुआ 15 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जेरिकेन में भरा हुआ 06 लीटर अवैध हाथ भट्ठी का बना हुआ कच्ची महुआ शराब कुल कीमती 1200 रुपए को जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी, प्र उप निरीक्षक जय नागरे , प्र उप निरीक्षक ऊषा निषाद , प्रधान आरक्षक 758 गजेंद्र सिंह , आरक्षक 1136 दीप सिंह कंवर आरक्षक 1092 सुनील पटेल का विशेष भूमिका रही।

About admin

Check Also

शराब पीने के पैसा मांगने नहीं देने पर मारपीट करने वाले फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार….

Jdnews Vision…. बिलासपुर (छ.ग.) :शराब पीने के पैसा मांगने नहीं देने पर मारपीट करने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *