Breaking News

यातायात पुलिस बिलासपुर की संवेदनशील उल्लेखनीय पहल

*यातायात पुलिस

बिलासपुर : : 21.08.: : यातायात पुलिस बिलासपुर की संवेदनशील उल्लेखनीय पहल

*सड़क दुर्घटनाओं में आहत व्यक्तियों को त्वरित सहायता मुहैया कराए जाने हेतु प्रधान मंत्री कैशलेस उपचार योजना के बेहतर क्रियान्वयन के संबंध दिया गया व्यापक प्रशिक्षण*

*सड़क दुर्घटना में सामान्य आहत के प्रकरण में 24 घंटे एवं गंभीर स्थिति में 48 घंटे के अंदर आई रेड एवं ई डार में प्रविष्टि है अनिवार्य*

*किसी भी आपात स्थिति में आहत व परिजन शीघ्र करावे पोर्टल में रजिस्ट्रेशन ताकि योजना का मिल सके पूर्ण सहयोग*

* योजना में है आहत के 150000/- रुपये तक का कैशलेस उपचार का प्रावधान*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के विशेष पर्यवेक्षण में नियमित रूप से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सतत निगरानी रखते हुए सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु सख्त एवं सघन कार्रवाई की जा रही है।

साथ ही साथ आम नागरिकों को यातायात नियमों के समुचित पालन तथा ट्रैफिक सेंस एवं सिविक सेंस के साथ सड़कों पर वाहन चलाने हेतु प्रेरित करने जगह-जगह पर जन जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है तथा यातायात को अत्याधुनिक संसाधनों के माध्यम से बेहतर से बेहतर बनाए जाने हेतु सड़क सुरक्षा के सभी आयामों पर व्यापक स्तर पर कार्य योजना के साथ समाधान एवं सुधारात्मक प्रयास भी सुनिश्चित की जा रही है।

इसी क्रम में भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री केश लेस राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटनाओं में आहत व्यक्तियों का तत्काल कैशलेस उपचार सुनिश्चित हो सके और निर्धारित योजनाओं का समय पर लाभ मिल सके इस हेतु नियमित रूप से जिले के सभी अस्पतालों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करके अस्पतालों को आहताे के भर्ती के दौरान किसी भी प्रकार की प्रक्रियात्मक विलंब ना हो यह सुनिश्चित किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज जिले के समस्त थानों के विवेचकों का बारी बारी से प्रशिक्षण देने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित करके अद्यतन जानकारियों से उसे अपडेट किया जा रहा है जिसमें सड़क दुर्घटना में आहत व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत एवं व्यापक जानकारी आई रेड एवं ई डार के माध्यम से एंट्री करके सड़क दुर्घटना में आहत व्यक्ति को कैशलेस उपचार हेतु अप्रूवल प्रदान करने के सभी प्रक्रियाओं के बारे में जानकारियां एन आई सी के विशेषज्ञ अधिकारी एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दी गई।

विदित हो कि प्रधानमंत्री राहत योजना का लाभ हेतु सड़क दुर्घटना में आहत व्यक्ति के बारे में समग्र जानकारी थाना के द्वारा आई रेड एवं ई डार में एंट्री करनी पड़ती है वहीं अस्पताल प्रबंधन द्वारा मरीजों के अस्पताल पहुंचने के दौरान मरीज के संबंध में समस्त जानकारियां ट्रांजैक्शन मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल में अपलोड करके सड़क दुर्घटना से संबंधित जानकारियां सम्बंधित्वथाने को प्रेषित की जाती है जहां पर थाना प्रभारी एवं विवेचक के द्वारा उक्त जानकारी को सड़क दुर्घटना ही है कि सत्यता की जानकारी सुनिश्चित कर समग्र जानकारी आई रेड व ई डार में अपलोड की जाती है।

ट्रांजैक्शन मैनेजमेंट सिस्टम एवं ई डार के संबंध में सभी तकनीकी प्रक्रियाओं एवं उसके संचालन के बारे में आज थाने के समस्त विवेचकों को प्रशिक्षित किया गया है एवं तकनीकी रूप से उन्हें दक्ष बनाते हुए सड़क दुर्घटनाओं में आहत व्यक्ति के बारे में तत्परता से 24 घंटे के अंदर एवं अति गंभीर स्थिति में 48 घंटे के अंदर आई रेड एवं ई डार में प्रविष्टि करना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें इस हेतु निर्देशित की गई है।

समस्त नागरिकों एवं वाहन चालकों से यातायात पुलिस बिलासपुर की विशेष अपील है कि कहीं पर भी सड़क दुर्घटना की स्थिति निर्मित होने पर आहत व्यक्ति को तत्काल ही त्वरित उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल में पहुंचने में सहयोग करें तथा प्रधानमंत्री कैशलेस राहत योजना के तहत केश लेश उपचार हेतु नामांकित अस्पतालों में इस योजना के लाभ के बारे में संबंधित मरीज को एवं मरीज के परिजनों को अवश्य बतावें ताकि तात्कालिक तौर पर किसी भी प्रकार के आहत व्यक्ति को वित्तीय परेशानियों का सामना न करना पड़े।

इस संबंध में पुलिस एवं प्रशासन के द्वारा योजना से संबद्ध समस्त अस्पताल प्रबंधन को भी प्रधानमंत्री कैशलेस उपचार योजना की समस्त प्रक्रियाओं एवं आहतों को मिलने वाले सहयोग के संबंध में विस्तार पूर्वक अवगत करा दिया गया है अतः समस्त अस्पताल प्रबंधन से भी विशेष अपील है कि इस तरह के प्रकरणों में मानवीय संवेदनशीलता को सर्वोपरि रखते हुए आहतों की तत्काल एवं त्वरित उपचार प्रारंभ कर अग्रिम तकनीकी प्रक्रियाओं को पूर्ण करावें।

About admin

Check Also

शराब पीने के पैसा मांगने नहीं देने पर मारपीट करने वाले फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार….

Jdnews Vision…. बिलासपुर (छ.ग.) :शराब पीने के पैसा मांगने नहीं देने पर मारपीट करने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *