ब्लॉक संसाधन केंद्र कौड़ीराम में ऐतिहासिक सम्मान समारोह

Jdnews Vision….

संतोष कुमार गुप्ता….

कौड़ीराम। ब्लॉक संसाधन केंद्र कौड़ीराम में ऐतिहासिक सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला सहकारी फेडरेशन लिमिटेड, गोरखपुर के सभापति गुलाब रध्वज उर्फ महंथ सिंह ने एक रसोइया को अपने हाथों से कैशलेस चिकित्सा कार्ड प्रदान किया।

इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि सरकार की कैशलेस चिकित्सा सुविधा से पात्र कर्मचारियों और रसोइयों को इलाज के समय आर्थिक कठिनाइयों से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। कैशलेस चिकित्सा कार्ड से लाभार्थियों को जरूरत के समय बेहतर उपचार की सुविधा मिल सकेगी।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण की पहल की सराहना की। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी योजना के लाभ के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी। कार्यक्रम में पूर्व उपाध्यक्ष संजय सिंह,खंड शिक्षा अधिकारी गगहा प्रदीप शर्मा, जय प्रकाश मौर्य सहित काफी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी, रसोइया एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नामकरण संघर्ष समिति की संचालन समिति का किया गया गठन 

Jdnews vision…. ग्रेटर नोयडा : : यहां एक विशेष बैठक में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *