Jdnews Vision…
….संतोष कुमार गुप्ता….
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कौड़ीराम में समीक्षा बैठक आयोजित…
कौड़ीराम : : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़ीराम में मंगलवार को आयोजित त्रैमासिक बैठक में एएनएम के कार्यों को समीक्षा की गई। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर कार्य करने वाली एएनएम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार वर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने में एएनएम की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सम्मानित कार्यकत्रियों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में भी इसी लगन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कौड़ीराम की एलएचवी प्रेम बाला राय, मलांव की एएनएम नगीना त्रिपाठी, भीटी की रेनू मौर्य, ऊंचेर की नीलम यादव, पकड़ी दूबे की मंजू राय और कतरारी की सुनैना गुप्ता को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एच ई ओ अवैद्यनाथ सिंह, ब्रजेश कुमार मद्धेशिया, विनय श्रीवास्तव, रवि प्रकाश राय, मनीष शुक्ला, सूर्यप्रकाश यादव, उमेश कुमार आदि मौजूद रहे।
Jd News Vision