मुख्यमंत्री योगी ने किया यूपी की 50 हजार बेटियों को स्कूटी देने का ऐलान…

Jdnews Vision….

लखनऊ  : :  लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ और विशेष बसों का फ्लैग-ऑफ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की बेटियों के लिए बड़ा ऐलान किया है. सीएम योगी ने कहा कि अक्टूबर-नवंबर में स्नातक की पढ़ाई कर रहीं 50 हजार बेटियों को स्कूटी उपलब्ध कराई जाएगी.

इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को अपनी योजनाओं के केंद्र में रखा है. सीएम योगी ने कहा कि सरकार ने तय किया है कि बहनों को मजबूत बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि बेटी के जन्म से लेकर उसकी शिक्षा, रोजगार और उद्यमिता तक सरकार सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की गारंटी देने के लिए काम कर रही है.

27 से 29 अगस्त तक महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कि रक्षाबंधन के अवसर पर 27, 28 और 29 अगस्त को सभी माताओं, बहनों और बेटियों के लिए यूपी परिवहन निगम और सिटी बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा रहेगी. 29 अगस्त के बाद 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को भी मुफ्त बस यात्रा की सुविधा मिलेगी. इसके लिए महिलाओं को वोटर आईडी या आधार कार्ड दिखाना होगा और उनका किराया सरकार वहन करेगी.

इस योजना का नाम ‘लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर मातृशक्ति योजना’ रखा गया है. सीएम योगी ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने महिला स्वावलंबन का अधिकार प्रस्तुत किया था. मंदिरों के पुनरुद्धार में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा.

महिलाओं के लिए छात्रावास भी अहिल्याबाई के नाम पर…

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास बनाने की योजना का नाम भी लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर रखा जा रहा है. बस सेवा का नाम भी उनके नाम पर रखा गया है.

सीएम योगी ने अपने संबोधन में पिछली सरकारों पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि साल 2017 से पहले प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा को लेकर संकट था. पेंशन और छात्रवृत्ति में बिचौलियों की भूमिका थी, त्योहारों से पहले उपद्रव होते थे और माफिया की सत्ता प्रदेश की सत्ता के समानांतर चलती थी.

बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले के लिए जेल या जहन्नुम….

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने बेटियों की सुरक्षा की दिशा में लगातार काम किया है. बेटी की सुरक्षा में घर के अंदर या बाहर किसी ने सेंध लगाई तो उसके लिए जेल या जहन्नुम में से एक जगह तय हो गई. उन्होंने बताया कि 2017 में प्रदेश में करीब 10 हजार महिला पुलिसकर्मी थीं, जिनकी संख्या अब बढ़कर 45 हजार हो गई है. नई भर्ती के बाद यह संख्या 50 हजार तक पहुंच जाएगी. उन्होंने कहा कि महिला पीएसी की तीन बटालियन भी बनाई गई हैं. इसके अलावा पिंक बूथ और वन स्टॉप सेंटर जैसी व्यवस्थाएं भी शुरू की गई हैं.

आज बेटियां नाइट शिफ्ट में भी काम कर रही हैं- सीएम योगी…

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि बेटी घर से निकले, काम करे, कारोबार करे और सुरक्षित घर लौटे. उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में बेटियां नाइट शिफ्ट में भी प्रसन्नता के साथ काम कर रही हैं और 36 फीसदी महिलाएं स्वावलंबी हो चुकी हैं.

About admin

Check Also

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नामकरण संघर्ष समिति की संचालन समिति का किया गया गठन 

Jdnews vision…. ग्रेटर नोयडा : : यहां एक विशेष बैठक में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *