Jdnews Vision…
संतोष कुमार गुप्ता….
कौड़ीराम : : दिघवा स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त जी.डी. इंटर कॉलेज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चे भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की मनमोहक परिधान में सजकर आए और अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
उत्सव के दौरान इंटर हाउस मटकी फोड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली टीमों में हुए कड़े मुकाबले में येलो हाउस विजेता रहा।
वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट चित्रकारी के लिए ब्लू हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
Jd News Vision