Jdnews Vision…
(सुरेन्द्र कुमार वर्मा )
रायबरेली : : जनपद के बछरावां थाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति को थाने के गेट के पास से अंदर की ओर ले जाते हुए कुछ पुलिसकर्मी नजर आ रहे हैं। वीडियो में थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल भी पुलिस बल के साथ दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो रायबरेली के बछरावां थाने का बताया जा रहा है। वीडियो में थाने के गेट के पास मौजूद एक व्यक्ति को पुलिसकर्मियों द्वारा अंदर की ओर ले जाते हुए देखा जा सकता है।
वीडियो में बछरावां थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल भी पुलिस बल के साथ नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि पुलिसकर्मी फरियादी को थाने के गेट से अंदर ले जा रहे हैं।
हालांकि, वीडियो कब का है और इसमें दिखाई दे रहे पूरे घटनाक्रम की वास्तविक वजह क्या है, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।
अब देखना होगा कि वायरल वीडियो को लेकर पुलिस की ओर से क्या स्पष्टीकरण सामने आता है।
Jd News Vision