Breaking News

संस्कृत भारती उत्तरांचल द्वारा रामनगर में संस्कृत सम्भाषण शिविर का प्रारम्भ…

जेडी न्यूज विजन…..

रामनगर: :  (उत्तराखंड): : संस्कृत भारती उत्तरांचल की रामनगर इकाई द्वारा सप्तदिवसीय संस्कृत-सम्भाषण-शिविर आज पीएमश्री राजकीय बालिका इण्टर काॅलेज रामनगर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास के सभागार में प्रारंभ किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी, विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षाधिकारी हवलदार प्रसाद, मुख्यवक्ता पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर के संस्कृत विभाग प्रभारी डॉ. मूलचन्द्र शुक्ल और भाजपा के जनपद उपाध्यक्ष गणेश रावत ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारम्भ किया।

शिविर को सम्बोधित करते हुए सचिव ने कहा कि संस्कृत हमारे सभी संस्कारों की भाषा है किंतु हमें इसका प्रयोग केवल यहीं तक नहीं करना है, वरन् इसे दैनिक कार्य व्यवहार की भाषा बनानी है। यह सम्भाषण शिविर इसमें सहायता करेगा। खण्ड शिक्षा अधिकारी हवलदार प्रसाद, रामनगर महाविद्यालय में संस्कृत के असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ. मूलचन्द शुक्ल और गणेश रावत ने भी संस्कृत को कृत्रिम बुद्धिमत्ता,कम्प्यूटर विज्ञान के लिए अति उपयोगी बताकर अंग्रेजी के साथ संस्कृत का भी अनिवार्य रूप से अध्ययन करने की बात कही तथा दैनिक जीवन में इसके प्रयोग करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इस शिविर के माध्यम से छात्रावास में अध्ययन करने वाले सभी छात्र संस्कृत में वार्तालाप की बारीकियां सीखकर दैनिक जीवन में उपयोग करने हेतु सक्षम होंगे।
इससे पूर्व संस्कृत भारती के नगर-अध्यक्ष डाॅ. सत्य प्रकाश मिश्र ने सभी अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन किया। सम्भाषण का श्रीगणेश करते हुए उद्घाटन सत्र का संचालन डाॅ. आशुतोष सती ने किया।
इस अवसर पर मोहन चन्द्र नैनवाल, छात्रावास की वार्डेन सीमा आर्या, पूजा रावत, स्नेहा, मेघा राणा, सुनीता और नीलम वर्मा आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे।

डाॅ.सत्यप्रकाश मिश्र
नगर-अध्यक्ष
संस्कृत भारती (रामनगर इकाई)
उत्तराखण्ड

About admin

Check Also

BSPS राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को ऑनलाइन संबोधित किया 

Jdnews Vision राघवेंद्र मिश्रा….. मैनेजिंग एडिटर….. 🔴 BSPS के पदाधिकारियों को किसी पद की लालसा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *