Jdnews Vision….
सुरेन्द्र कुमार वर्मा….
लखनऊ : : जनपद के मोहनलाल गंज कुबहरा में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन द्वारा संचालित किया जा रहा धरना प्रदर्शन आज दिनांक 9-9-2026 को 22दिन बाद अधिकारियों के आश्वासन के समाप्त हुआ कल जब उपजिलाधिकारी मोहनलालगंज धरना स्थल पर आए तो उन्होंने ने मौके का मुवायना किया तथा धरने पर आकर दो दिनों का समय मांगा था किन्तु किंतु किसानों ने साफ़ मना कर दिया और आगाह किया था कि हम लोग लोकनिर्माण विभाग लखनऊ का घेराव करने को धरना स्थल से 12 बजे निकलेंगे उससे पहले यदि आप जिला अधिकारी की अध्यक्षता में वार्ता करावें अन्यथा हम लोग लोकनिर्माण विभाग के लिए निकल लेंगे जिस को संग्यान में लेते हुए उपजिला अधिकारी मोहनलालगंज और थाना अध्यक्ष नगराम के अथक प्रयास से प्रातः बुलावा आ गया कि प्रतिनिधिमंडल जिला अधिकारी से वार्ता के लिए 12 बजे पहुंचे जिसमें प्रदेश अध्यक्ष प्रताप बहादुर, प्रदेश महासचिव दिनेश यादव, मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार, रत्नेश प्रधान प्रदेश सचिव वार्ता करने पहुंचे जहां पहले से जिला वन अधिकारी, अधिशाषी अभियंता पी डब्लू डी मौजूद थे जिला अधिकारी महोदय ने वार्ता के बाद बताया अब हमारे संज्ञान में आया है हम दो दिनों में कागज़ी प्रतिक्रिया पूरी करते हुए जल्द अधूरी पड़ी सड़क का निर्माण कराएंगे वहां से वापस आकर किसानों को सम्बोधित करते हुए उपजिलाधिकारी मोहनलालगंज ने बताया जिलाधिकारी महोदय ने जनहित में जल्द कच्चे मार्ग निर्माण की बात किसानों को बताईं धरने पर उपस्थित मंडल महामंत्री हरिपाल सिंह ने पी डब्लू डी विभाग से आए अधिशाषी अभियंता से कहा कि बैकल्पिक ब्यवस्था में एक दो दिन में ईंट भट्ठे से अद्धा रोड़ा खरीद कर ऊपर से भट्ठे की राबिश डालकर गड्ढों को भरवा दो जिससे रास्ता चलने लायक हो जाए जिसको पी डब्लू डी विभाग के अधिकारियों ने मान लिया मौके पर मौजूद उपजिलाधिकारी मोहनलालगंज और सहायक पुलिस आयुक्त राकेश कुमार ने भी समर्थन करते हुए दोनों में गड्ढों को भरवाने की बात कही जिसको सुनकर किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई प्रदेश अध्यक्ष प्रताप बहादुर ने धरना समाप्त कर दिया उसके बाद आए सहायक वन अधिकारी और वन अधिकारी ने भी किसानों से वार्ता की और मौका देख कहा हम लोग भी दुखी हैं जल्द अनापत्ति प्रमाण-पत्र जारी कर देंगे वहीं उपस्थित युवा ब्लाक अध्यक्ष योगेंद्र कुमार ने कहा यदि समय रहते सड़क निर्माण नहीं हुआ तो हम पुनः बड़ा आंदोलन करेंगे। मंडल महामंत्री हरिपाल सिंह
धरने पर जिला महामंत्री रामसिंह….
राम प्रसाद फ़ौजी, साहब दीन फौजी, अमृतलाल प्रेमचन्द अखिलेश, रमेश कुमार प्रधान इस्माइल नगर राम नरेश प्रधान नेवज खेड़ा, आनन्द गोपाल, नीरज प्रधान करोरा अंजय मिश्रा, दिनेश कुमार राकेश कुमार यादव, आदि कयी सैकड़ा पुरुष और महिलाएं मौजूद रहीं।
Jd News Vision