उरूवा पीएचसी की व्यवस्था पर सवाल, एंबुलेंस संचालन में जवाबदेही किसकी?…

Jdnews Vision….

संतोष कुमार गुप्ता…..

उरूवा बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं।ल…

पीएचसी के प्रशासनिक एवं चिकित्सकीय संचालन की जिम्मेदारी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के स्तर पर होती है…

जिला स्तर पर इन व्यवस्थाओं की निगरानी मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अधीन रहती है।ल…

वहीं पीएचसी से जुड़ी एंबुलेंस सेवा के संचालन में लॉग-बुक, ईंधन और चालक की उपस्थिति का रिकॉर्ड महत्वपूर्ण माना जाता है।

सवाल यह है कि इन अभिलेखों का नियमित सत्यापन आखिर कौन करता है और इसकी जवाबदेही किस अधिकारी की है?

यदि एंबुलेंस संचालन में अनियमितता, ईंधन की गड़बड़ी अथवा चालक की अनुपस्थिति सामने आती है तो जिम्मेदारी तय होना जरूरी है।

स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों के लिए एंबुलेंस जैसी आवश्यक सेवा में किसी भी स्तर की लापरवाही गंभीर मामला है।

स्थानीय स्तर पर यह भी सवाल उठ रहा है कि निगरानी की जिम्मेदारी होने के बावजूद व्यवस्थाओं की नियमित जांच कितनी प्रभावी है।

मामले में एंबुलेंस की लॉग-बुक, ईंधन रजिस्टर और चालक की उपस्थिति का रिकॉर्ड जांचे जाने से स्थिति स्पष्ट हो सकती है।

अब निगाह स्वास्थ्य विभाग पर है कि वह रिकॉर्ड की जांच कर वास्तविक जिम्मेदार अधिकारी की जवाबदेही तय करता है या फिर मामला औपचारिक कार्रवाई तक ही सीमित रह जाता है।

About admin

Check Also

*सोचा न था*

Jdnews Vision….. *सोचा न था*   आप चले जाएंगे छोड़कर सोचा न था, फिर देखेंगे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *