Jdnews Vision…
(सुरेन्द्र कुमार वर्मा )
लखनऊ : : जनपद के मोहनलाल गंज कुबहरा मे सड़क निर्माण को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के द्वारा जो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया गया था उसमे अधिकारियों ने आश्वासन दिया था उसी के तहत आज दिनांक 12-9-2026 को पी डब्लू डी विभाग द्वारा कमलापुर विचिलखा माइनर से कुबहरा के बीच कच्चे मार्ग पर मजदूर डाल कर पहले बरसात का पानी जो गड्ढों में भरा था जगह जगह नाली खोद कर पानी निकाला गया ईश्वर की कृपा से तेज़ धूप निकली जिससे सड़क के गड्ढे सूख गए यह देखकर आने जाने वाले और किसानों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई गांव के लोग ने राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों को फोन से बुलाया तथा सम्मान करते हुए मजदूरों ने बताया ठेकेदार साहब भाई जी के भट्ठे से राबिश लेने गए हैं जो लद रही है जिसे गड्ढों में भरकर सड़क को समतल किया जाएगा थोड़ी देर बाद भट्ठे से ट्राली में भरकर ईंट के टुकड़े आये और गड्ढों में भरा जाने लगा वहां उपस्थित लोगों ने धन्यवाद कहा तथा वहां उपस्थित मेट ने बताया यह कार्य दो तीन दिनों में पूरा हो जाएगा। डामरीकरण का कार्य बरसात खत्म होने पर कराया जाएगा
मौके पर प्रदेश महासचिव दिनेश यादव
मंडल महामंत्री हरिपाल सिंह
मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव
जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार
तहसील अध्यक्ष रामकुमार यादव
ब्लाक सचिव केशवराम लोधी
प्रधान पति रामकुमार, ब्रम्हादीन, बिनोद कुमार, बुद्धि लाल, मनोज कुमार, घूरूलाल रामस्वरूप करनसिंह आदि दर्जनों किसान मौजूद रहे
Jd News Vision