Jdnews Vision…
*सबसे प्यारी मेरी हिंदी*
संस्कृत की बेटी हिंदी,
भाषाओं में जेठी हिंदी l
भारत को खेती है हिंदी,
सबसे प्यारी मेरी हिंदी ll
वैज्ञानिक भाषा है हिंदी,
भारत की राजभाषा हिंदी l
जनमानस की भाषा हिंदी,
सबसे प्यारी मेरी हिंदी ll
भारत की मातृभाषा हिंदी,
राष्ट्रगीत की भाषा हिंदी l
राष्ट्रगान की भाषा हिंदी,
सबसे प्यारी मेरी हिंदी ll
भारत की अभिलाषा हिंदी,
उन्नति की है आशा हिंदी l
कवियों की है भाषा हिंदी,
सबसे प्यारी मेरी हिंदी ll
भारत का गौरव है हिंदी,
बसंत का सौरभ है हिंदी l
लिपि है देवनागरी हिंदी,
सबसे प्यारी मेरी हिंदी ll
संस्कृति की पहचान है हिंदी,
संस्कारों की जान है हिंदी l
भारत का अभिमान है हिंदी,
सबसे प्यारी मेरी हिंदी ll
डॉ. बिश्वम्भर दयाल अवस्थी
विद्या-सागर ‘वरिष्ठ कवि ‘
मो. 271 मुरारी नगर, सिद्धेश्वर रोड, गली नं. 4 खुर्जा, बुलंदशहर (उ. प्र.)पि. नं. 203131
स्वरचित, मौलिक रचना है
Jd News Vision