डॉ. अन्नू प्रसाद पासवान को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी, यूपी कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त

Jdnews Vision…

संतोष कुमार गुप्ता….

गोरखपुर: :  उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग का पुनर्गठन करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने नई सूची जारी की है। कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा की ओर से जारी सूची में डॉ. अन्नू प्रसाद पासवान को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

डॉ. अन्नू प्रसाद पासवान छात्र राजनीति से निकलकर कांग्रेस की सक्रिय राजनीति में अपनी पहचान बना चुकी हैं। वह अंबेडकरवादी छात्र सभा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुकी हैं और गोरखपुर विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी भी रही हैं। कांग्रेस संगठन में उन्हें नागालैंड प्रभारी की जिम्मेदारी भी सौंपी जा चुकी है।

डॉ. अन्नू को दूसरी बार प्रवक्ता की जिम्मेदारी मिलने पर समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी है। वह इन दिनों नेशनल न्यूज चैनलों पर कांग्रेस का पक्ष भी रख रही हैं।

नई सूची में डॉ. अन्नू प्रसाद पासवान के साथ अंशू अवस्थी, डॉ. अलीमुल्लाह खान, हिलाल नकवी, सचिन रावत, ईशान त्यागी समेत अन्य नेताओं को भी प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। इसके अलावा रिसर्च एवं प्रचार विभाग में भी नई नियुक्तियां की गई हैं।

जिम्मेदारी मिलने पर डॉ. अन्नू प्रसाद पासवान ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, पवन खेड़ा, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

About admin

Check Also

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नामकरण संघर्ष समिति की संचालन समिति का किया गया गठन 

Jdnews vision…. ग्रेटर नोयडा : : यहां एक विशेष बैठक में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *