मोतीगंज के वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद सुलेमान का निधन, पत्रकारों में शोक

Jdnews Vision….

गोंडा हरीश गुप्ता

मोतीगंज के वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद सुलेमान का निधन, पत्रकारों में शोक….

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने परिजनों को दी 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता….

गोंडा : : क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद सुलेमान का मंगलवार सुबह करीब सात बजे आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोगों ने उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

निधन की सूचना पर उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा के नेतृत्व में पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल मृतक के आवास पहुंचा। पत्रकारों ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान यूनियन की ओर से मृतक की पत्नी सायरा बानो को 25 हजार रुपये की अहेतुक आर्थिक सहायता प्रदान की गई। जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा ने कहा कि संगठन हमेशा अपने साथियों और उनके परिवारों के सुख-दुख में साथ खड़ा रहता है। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। श्रद्धांजलि देने वालों में के.के. शर्मा, अशफाक आलम, हरीश गुप्ता,यज्ञ नारायण त्रिपाठी, राकेश सिंह, धीरेंद्र सिंह बिसेन, सलाहुद्दीन, हनुमान प्रसाद गुप्ता, दूधनाथ वर्मा, जनक राम वर्मा सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

पत्रकारों ने मोहम्मद सुलेमान के निधन को पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति बताते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।

About admin

Check Also

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नामकरण संघर्ष समिति की संचालन समिति का किया गया गठन 

Jdnews vision…. ग्रेटर नोयडा : : यहां एक विशेष बैठक में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *