Breaking News

गणेश उत्सव की तैयारियों को लेकर महासमिति गंभीर, व्यवस्थाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं — उपजिलाधिकारी से होगी निर्णायक वार्ता

Jdnews Vision…

Jdnews Vision….

पूजा पंडालों से लेकर विसर्जन मार्ग और घाटों तक की व्यवस्थाओं पर हुआ मंथन…

तुलसीपुर: : आगामी श्री गणेश उत्सव को भव्य, शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर केंद्रीय श्री गणेश पूजा महासमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्त के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में नगर की विभिन्न गणेश पूजा समितियों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

 

बैठक में पूजा पंडालों की व्यवस्था, साफ-सफाई, बिजली एवं प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा, विसर्जन मार्गों, विसर्जन स्थलों तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर गहन चर्चा की गई। मूर्ति स्थापना के बाद पूजा समितियों के समक्ष उत्पन्न हो रही विभिन्न समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया।

 

महासमिति ने स्पष्ट किया कि गणेश उत्सव आस्था और श्रद्धा का पर्व है। श्रद्धालुओं एवं पूजा समितियों को किसी भी स्तर पर अनावश्यक परेशानी न हो, यह सुनिश्चित करना सामूहिक जिम्मेदारी है। व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी अथवा समस्या सामने आने पर संबंधित अधिकारियों से तत्काल संवाद स्थापित कर समाधान कराया जाएगा।

 

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नगर की प्रमुख समस्याओं एवं गणेश उत्सव से जुड़ी आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर केंद्रीय श्री गणेश पूजा महासमिति का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही श्रीमान उप जिलाधिकारी महोदय से मुलाकात करेगा और सभी बिंदुओं को मजबूती के साथ उनके समक्ष रखा जाएगा।

 

महासमिति का उद्देश्य स्पष्ट है—गणेश उत्सव में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलें, पूजा समितियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो।

 

महासमिति ने नगरवासियों एवं सभी पूजा समितियों से अपील की कि आपसी भाईचारा, अनुशासन और सौहार्द बनाए रखते हुए भगवान श्री गणेश के महापर्व को ऐतिहासिक एवं गरिमापूर्ण बनाने में सहयोग करें।इस दौरान

विवेक मोदनवाल

बलराम कश्यप

अमन

मनीष कसौधन

राहुल गुप्ता

हिमांशुमोदनवाल

सूरज कुमार

चन्द्रकान्त कश्यप

आदित्य कसौधन

दुर्गेश मोदनवाल

शिवम कसौधन दिलीप कसौधन

सत्यम गुप्त

शुभम पाण्डेय

विक्की मोदनवाल

सौरभ कसौधन

विवेक मोदनवाल श्रद्वानन्द सोनी उपस्थित रहे

About admin

Check Also

राजनैतिक लाभ के लिये जातीय वैमनस्य फैला रहे हैं संघ और भाजपा

Jdnews Vision…. अलीगढ की घटनाओं पर निष्पक्ष और कानून सम्मत कदम उठाये प्रशासन……. लखनऊ/ नई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *