Breaking News

स्तनपान दो पीढ़ी जीवन बचाने का कार्य करता है….

Jdnews Vision….

– स्तनपान सप्ताह मनाया गया….

गोरखपुर : : कौड़ीराम: :  स्तनपान सप्ताह हमें यह याद दिलाता है कि माँ का दूध बच्चे का पहला अधिकार है। जन्म के पहले छ माह तक केवल स्तनपान द्वारा ही बच्चे का सम्पूर्ण शारीरिक एवं मानसिक विकास सम्भव है। उक्त बातें सर्वोदय किसान पीजी कालेज कौड़ीराम गोरखपुर के सभागार में स्तनपान सप्ताह के समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ संध्या श्रीवास्तव ने व्यक्त किया। गृह विज्ञान विभाग की सहायक आचार्य डॉ रिमझिम त्रिपाठी ने कहा कि बच्चे के जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान प्रारंभ करना और दो वर्ष तक जारी रखना स्वस्थ पीढ़ी की नींव है। सहायक आचार्य डॉ सावित्री मिश्रा ने कहा कि स्तनपान दो जीवन बचाने का कार्य करता है। यह बच्चे को बिमारियों से बचाता है और प्रसव के बाद माँ की शीघ्रता से स्वस्थ करता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिन्दी विभाग की अध्यक्ष डॉ उषा राय ने किया। उक्त अवसर पर डॉ स्नेहलता सिंह, डॉ शीला, डॉ अनिता, डॉ प्रियंका सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही। उपस्थित छात्राओं ने स्तनपान जागरूकता अभियान को घर घर पहुंचाने की शपथ लिया।

About admin

Check Also

डॉ. विश्वम्भर दयाल अवस्थी ‘ विद्या – सागर ‘ की ” कविता संस्कृत की बेटी हिंदी” एक सराहनीय प्रस्तुति….

Jdnews vision….. खुर्ज़ा ( बुलंदशहर ) : :  साहित्यकार संगम संस्था के तत्वावधान में दिनांक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *