Breaking News

नगर विकास को मिली नई गति: 33 करोड़ 72 लाख 56 हजार रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास आज…

जेडी न्यूज विजन….

बलरामपुर: : आदर्श नगर पालिका के सर्वांगीण विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए नगर क्षेत्र में लगभग 33 करोड़ 72 लाख 56 हजार रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह मंगलवार,16 जून को प्रातः 11 बजे नगर पालिका परिसर में आयोजित किया जाएगा।

नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ के नेतृत्व में नगर में चौमुखी विकास कार्यों को गति दी जा रही है। अध्यक्ष प्रतिनिधि डी.पी.सिंह बैंस ने बताया कि नगर के विकास एवं जनसुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 15वें वित्त आयोग योजना,पंडित दीनदयाल योजना,स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम), उपवन योजना तथा जल निकासी योजना के अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं को पूरा किया गया है तथा कई नई योजनाओं का शुभारंभ किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान 4 करोड़ 38 लाख 43 हजार रुपये की लागत से पूर्ण हुई परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 29 करोड़ 34 लाख 13 हजार रुपये की नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। इस प्रकार कुल 33 करोड़ 72 लाख 56 हजार रुपये के विकास कार्यों को जनता को समर्पित किया जाएगा।
लोकार्पित एवं शिलान्यास होने वाले प्रमुख कार्यों में विश्रामालय का निर्माण कार्य,हवनकुंड एवं खाली प्रांगण में सीसी निर्माण कार्य,घाट का सौंदर्यीकरण,बेंच एवं पेयजल कियोस्क की स्थापना,तथा शिव मंदिर रानी तालाब परिसर में उपवन निर्माण कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने से नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों का स्वरूप भी अधिक आकर्षक बनेगा।
नगर पालिका प्रशासन ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों,गणमान्य नागरिकों एवं नगरवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विकास कार्यों के साक्षी बनने की अपील की है। नगर के विकास की दिशा में यह कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है,जिससे आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और नगर की सुंदरता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

About admin

Check Also

सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में मिले शव की हुई शिनाख्त…

Jdnews Vision…. आशियाना थाने में थी गुमशुदगी दर्ज.. लापता युवक की हुई पहचान… लखनऊ : …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *