Breaking News

अखंड रामचरितमानस पाठ का समापन, हवन-फलाहार के साथ पूर्णाहुति…

जेडी न्यूज विजन…

सन्तोष कुमार गुप्ता…

गजपुर बाजार : ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित अखंड रामचरितमानस पाठ का समापन बुधवार को विधि-विधान के साथ किया गया। समापन अवसर पर हवन-पूजन के बाद श्रद्धालुओं के बीच फलाहार का वितरण किया गया। प्रत्येक वर्ष चैत्र नवरात्रि के अवसर पर यह अनुष्ठान आयोजित‌ किया जाता है। जिसमें क्षेत्र के लोग बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। कार्यक्रम में भक्ति और आस्था का वातावरण बना रहा।
समापन अनुष्ठान में खंड विकास अधिकारी सत्येन्द्र पाल सिंह, ग्राम प्रधान संघ कौड़ीराम के अध्यक्ष रामप्रसाद यादव, ग्राम विकास अधिकारी विनोद कुमार सिंह सहित क्षेत्र के ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ब्लाक के कर्मचारी उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

33.72 करोड़ रुपये की 140 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास,नगर के विकास को मिली नई गति

जेडी न्यूज विजन… बलरामपुर: : आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर के सर्वांगीण विकास के संकल्प …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *