Breaking News

भारतीय किसान यूनियन की संगठन समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन….

JD NEWS VISION…

(सुरेन्द्र कुमार वर्मा)

जनपद गोण्डा में आज भारतीय किसान यूनियन की संगठन समीक्षा बैठक पं॰ राजपाल शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष, भा॰की॰यू॰ उत्तर प्रदेश) की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, किसानों की समस्याओं, हक और अधिकारों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में प्रवीण मलिक (संगठन मंत्री, उ॰प्र॰), सलिक राम यादव (मध्यांचल अध्यक्ष), टिनू चौधरी दुहाई (प्रदेश महासचिव, पश्चिम उ॰प्र॰), हृदय राम वर्मा (मंडल अध्यक्ष देवी पाटन), वीरेंद्र कुमार सिंह (मध्यांचल उपाध्यक्ष), वंश राज वर्मा (जिला अध्यक्ष गोण्डा) सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने तथा किसानों की आवाज को मजबूती से उठाने पर विशेष जोर दिया गया। भाकियू नेताओं ने कहा कि संगठन किसानों के सम्मान, अधिकार और न्याय की लड़ाई लगातार लड़ता रहेगा।

About admin

Check Also

न्याय पंचायत स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

Jdnews Vision…. संतोष कुमार गुप्ता…. कौड़ीराम : : सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *