Breaking News

गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर कार्यक्रम आयोजित 

Jdnews Vision…..

 

हटिया, रांची 2 अक्टूबर : :  महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर ऑल इंडिया रिटायर्ड रेलवे मेंस फेडरेशन हटिया शाखा परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता काली दास मुंडा ने की।

 

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शाखा सचिव चंचल कुमार सिंह ने दोनों महापुरुषों के जीवन, सादगी, सत्य, अहिंसा, ईमानदारी एवं देश के प्रति समर्पण को याद करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम में शाखा सचिव चंचल कुमार सिंह, अध्यक्ष काली दास मुंडा, वित्त प्रबंधक बी एल हलधर, ए एन राव और माया माधुरी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचार आज भी समाज और देश के लिए प्रासंगिक हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही मजबूत, स्वच्छ और जिम्मेदार समाज का निर्माण किया जा सकता है।

 

कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

About admin

Check Also

SIR के खिलाफ CJP ने फिर करेगी प्रदर्शन… दीपके भी पहुंचेंगे…

Jdnews Vision….. दीवाली से पहले केरल के कोच्चि में राझेंद्र मैदान जुटेंगे लोग……  कॉकरोच जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *