Breaking News

मान मन्दिर के पूज्य बाबा रमेश जी का निधन…

Jdnews Vision….

मथुरा: :  आज मान मन्दिर के पूज्य बाबा रमेश जी का देहांत हो गया जिसके कारण भाकियू भानू संगठन में शोक की लहर दौड़ गई संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता ठाकुर शिव कुमार सिंह सोमवंशी ने कहा की यह अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ कि विरक्त संत एवं भारतीय किसान यूनियन भानू के संरक्षक पूज्य रमेश बाबा जी का मान मंदिर, बरसाना में निधन हो गया।

पूज्य रमेश बाबा जी एक महान संत, किसानों के सच्चे मार्गदर्शक और समाज के प्रेरणास्रोत थे। भारतीय किसान यूनियन भानू को आज इस मुकाम तक पहुँचाने में उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन सदैव याद रखा जाएगा।
उनका जाना हम सभी के लिए अत्यंत दुःखद अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
पूज्य रमेश बाबा महाराज जी को संगठन की ओर से कोटि-कोटि नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
बरसाना मान मन्दिर माता जी गौशाला वाले ब्रज भूषण पद्म श्री विभूषित श्री रमेश बाबा जी, मानमंदिर, बरसाना, श्री राधारानी के चरणों में विलीन हुएl

About admin

Check Also

कंपोजिट विद्यालय बंजरिया में बच्चों ने हस्त निर्मित मूर्तियां तथा अन्य सजावट के समान बनाकर दीपावली का पर्व मनाया

Jdnews Vision…. जिला सम्वाददाता आर पी उपाध्याय मनकापुर/ गोंडा: – : कंपोजिट विद्यालय बंजरिया में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *