Breaking News

स्कूली वाहनों की सुरक्षा को लेकर हुई बैठक, नियमों के पालन पर जोर….

Jdnews Vision…..

संतोष कुमार गुप्ता….

गोरखपुर : गजपुर बाजार :  : पूर्वांचल पब्लिक स्कूल कौड़ीराम में शनिवार को विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक खंड शिक्षा अधिकारी कौड़ीराम जयप्रकाश मौर्य की अध्यक्षता में हुई। इसमें स्कूली वाहनों के सुरक्षित संचालन, छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और शासन के निर्धारित मानकों के अनुपालन पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने विद्यालय प्रबंधन को परिवहन सुरक्षा से जुड़े सभी नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

बैठक में विद्यालय में संचालित बसों का आईएसबीएमपी पोर्टल पर पंजीकरण, वाहनों का फिटनेस प्रमाणपत्र, बीमा, फिटनेस परमिट और चालकों के वैध ड्राइविंग लाइसेंस की जांच जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। चालकों का पुलिस सत्यापन कराने तथा बसों में अटेंडेंट की नियुक्ति सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बसों में महिला अटेंडेंट की व्यवस्था, चालक-परिचालक के निर्धारित यूनिफॉर्म में रहने और चालकों के अनुभव जैसे मानकों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

विद्यालय प्रबंधन की ओर से बताया गया कि पूर्वांचल पब्लिक स्कूल में नर्सरी से कक्षा 12 तक की पढ़ाई होती है और यहां 15 बसों का संचालन किया जाता है। वाहनों के फिटनेस, बीमा और अन्य आवश्यक दस्तावेजों को अद्यतन रखने पर भी चर्चा हुई।

खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश मौर्य, प्रबंधक रजनीश मिश्रा, प्रधानाचार्य जया मिश्रा, उपनिरीक्षक अंकुर यादव, प्रशासक प्रवीण पासवान, अभिभावक अजीत यादव, रश्मि पांडेय, परिवहन इंचार्ज अनुराग त्रिपाठी, अमित त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

दीपावली पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरू ने सफाईकर्मियों,अधिकारियों-कर्मचारियों एवं सभासदों को किया सम्मानित…. मातृशक्ति को भेंट की साड़ी…

Jdnews Vision…. मिष्ठान एवं उपहार वितरित कर दीं दीपावली सहित पांच पर्वों की शुभकामनाएं,नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *