Breaking News

अंगूठा और रेटिना मैच नहीं होने पर भी बुजुर्गों को सरकारी राशन मिलेगा, मोबाइल पर ओटीपी बनेगा सहारा

Jdnews Vision….

प्रयागराज : : अंगूठे का निशान या रेटिना का मिलान नहीं होने के कारण अब बुजुर्गों को सरकारी राशन से वंचित नहीं होना पड़ेगा। ई-पास मशीन पर बायोमेट्रिक सत्यापन में परेशानी होने पर राशन कार्ड धारकों को मोबाइल पर भेजे गए ओटीपी के माध्यम से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा।

इससे उन बुजुर्गों को बड़ी राहत मिलेगी, जिन्हें तकनीकी समस्या के कारण कोटेदार की दुकान से खाली हाथ लौटना पड़ता है।

ई-पास मशीन से अंगूठा निशान, रेटिना सत्यापन होता है….

सरकारी व्यवस्था के तहत पात्र गरीब परिवारों को प्रति यूनिट पांच किलो मुफ्त राशन दिया जाता है। इसके वितरण में ई-पास मशीन के जरिए अंगूठे का निशान या रेटिना का सत्यापन किया जाता है। उम्र बढ़ने के साथ कई बुजुर्गों के अंगूठे के निशान का मिलान नहीं हो पाता। वहीं रेटिना के सत्यापन में भी परेशानी आती है।

कार्ड धारक को मोबाइल नंबर देना होगा…

ऐसी स्थिति में राशन वितरण बाधित होने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए अब ओटीपी आधारित सत्यापन की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए राशन कार्ड धारक को अपना मोबाइल नंबर उपलब्ध कराना होगा।

मोबाइल नंबर पंजीकृत होने पर सुविधा मिलेगी…

संबंधित नंबर पर ओटीपी भेजी जाएगी। मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी को कोटेदार को बताने और उसका सत्यापन होने के बाद राशन मिल सकेगा। एक बार मोबाइल नंबर पंजीकृत होने के बाद उसी नंबर पर ओटीपी भेजकर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।

नंबर गेम….

10.40 लाख राशन कार्ड धारक
41 हजार यूनिट
2172 सरकारी राशन की दुकान
88 हजार अंत्योदय राशन कार्ड धारक
05 किलो प्रति यूनिट राशन मिलता है।

जिला पूर्ति अधिकारी बोले …

इस व्यवस्था से बायोमेट्रिक सत्यापन में बार-बार असफल होने वाले बुजुर्गों को राहत मिलने की उम्मीद है। उन्हें राशन प्राप्त करने के लिए अनावश्यक परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। जिला पूर्ति अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि ओटीपी के माध्यम से सत्यापन की सुविधा से ऐसे राशन कार्ड धारकों को लाभ मिलेगा, जिन्हें अंगूठे या रेटिना का मिलान नहीं होने के कारण राशन लेने में परेशानी होती है।

G F….

About admin

Check Also

दीपावली पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरू ने सफाईकर्मियों,अधिकारियों-कर्मचारियों एवं सभासदों को किया सम्मानित…. मातृशक्ति को भेंट की साड़ी…

Jdnews Vision…. मिष्ठान एवं उपहार वितरित कर दीं दीपावली सहित पांच पर्वों की शुभकामनाएं,नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *