Jdnews Vision….
संतोष कुमार गुप्ता…..
– उग्रसेन सेतु क्षतिग्रस्त होने से इस मार्ग पर बढ़ गया है भारी वाहनों का दबाव….
गजपुर बाजार : : कौड़ीराम-गजपुर मार्ग पर माहोपार के पास पुलिया क्षतिग्रस्त होने से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। पुलिया के ऊपर का स्लैब सड़क के हिस्से समेत नाली में धंस गया है। इससे आवागमन करने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि कपरवार घाट स्थित उग्रसेन सेतु क्षतिग्रस्त होने के कारण इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। लगातार भारी वाहनों के दबाव से पुलिया की स्थिति और खराब होने की आशंका है। क्षतिग्रस्त हिस्से के पास स्थानीय लोगों ने लाल कपड़ा लगाकर वाहन चालकों को सतर्क करने का प्रयास किया है। हालांकि, रात के समय यह स्थान दुर्घटना का कारण बन सकता है।
जटाशंकर दूबे, मनीष दूबे और अखिलेश कुमार दुबे सहित क्षेत्रीय लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से क्षतिग्रस्त पुलिया की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।
Jd News Vision