Breaking News

*विधायक धरमलाल कौशिक ने सरगांव–पथरिया मार्ग पर हुई दुर्घटना का लिया जायज़ा, अधिकारियों को दिए राहत-बचाव के निर्देश*

Jdnews Vision…

बिलासपुर  : : विधायक धरमलाल कौशिक ने सरगांव–पथरिया मार्ग पर हुई दुर्घटना का  जायज़ालेते हुए अधिकारियों को दिए राहत-बचाव के निर्देश दिए हैँ.

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक धरमलाल कौशिक ने आज सरगांव–पथरिया मुख्य मार्ग पर ग्राम धरदेई के समीप मालवाहक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त होने पर विधायक धरमलाल कौशिक घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायज़ा लिया।

इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों, तहसीलदार तथा थाना प्रभारी से चर्चा कर राहत एवं बचाव कार्य की जानकारी ली तथा पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने व यातायात को शीघ्र सुचारू करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए विधायक श्री कौशिक ने माँ महामाया से प्रार्थना की कि इस दुर्घटना में प्रभावित सभी लोगों की कुशलता बनी रहे और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो।

About admin

Check Also

शराब पीने के पैसा मांगने नहीं देने पर मारपीट करने वाले फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार….

Jdnews Vision…. बिलासपुर (छ.ग.) :शराब पीने के पैसा मांगने नहीं देने पर मारपीट करने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *