Jdnews Vision….
राघवेंद्र मिश्रा….
समाचार संपादक….
विशाखापत्तनम: : आरएमबी (RMB) विशाखापत्तनम की साप्ताहिक बिजनेस मीटिंग गुरुवार, 12 नवंबर 2026 को आरके बीच स्थित होटल ओशन विस्टा बे में उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। इस अवसर पर आयोजित पावर कॉन्क्लेव में सदस्यों ने आपसी व्यापारिक सहयोग, नेटवर्किंग और व्यावसायिक संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया।
बैठक में सदस्यों ने आपसी व्यापारिक संपर्कों के माध्यम से कुल 13 लाख रुपये का कारोबार हासिल कर संगठन की व्यावसायिक एकजुटता और सामूहिक प्रगति का परिचय दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सदस्यों के आपसी परिचय एवं मेल-मिलाप (Meet & Greet) से हुई। इसके बाद निर्धारित एजेंडे के अनुसार बिजनेस मीटिंग और पावर कॉन्क्लेव आयोजित किया गया। सभी सदस्य औपचारिक परिधान, ब्लेजर एवं आरएमबी पिन के साथ उपस्थित रहे।
बैठक के समापन पर राष्ट्रगान हुआ तथा सभी सदस्यों ने सामूहिक फोटो खिंचवाई। इसके पश्चात सभी ने साथ मिलकर नाश्ते का आनंद लिया।
आरएमबी की ओर से सदस्यों से आह्वान किया गया कि प्रत्येक सदस्य कम से कम दो गुणवत्तापूर्ण बिजनेस विजिटर्स को आगामी बैठकों में आमंत्रित करें। ऐसे संभावित उद्यमियों एवं व्यवसायियों को संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाए, जो समूह को नया कारोबार देने अथवा संगठन की सदस्यता ग्रहण करने में रुचि रखते हों।
बैठक का मुख्य उद्देश्य आपसी विश्वास, व्यावसायिक संबंधों और सहयोग के माध्यम से प्रत्येक सदस्य के कारोबार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना रहा।
Jd News Vision