Jdnews Vision….
शैलेन्द्र सिंह चौहान….
गोसाईंगंज में दीपावली के दिन दिनदहाड़े नहीं, बल्कि तड़के हुई इस वारदात के बाद पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती रही। बिना नंबर प्लेट वाली कार और उसमें सवार युवकों की पहचान करना था। घटना की गंभीरता को देखते हुए आठ पुलिस टीमों का गठन किया गया। घटनास्थल से लेकर करीब 120 किलोमीटर के दायरे में अलग-अलग मार्गों पर लगे 345 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। लेकिन पुलिस को संदिग्धों की फुटेज 1090 से मिली लेकिन शिनाख्त और सही पहचान चारबाग इलाके में लगे सीसीटीवी से हुई। जिसके बाद आरोपितों के उतर कर चाय पी। शिनाख्त के बाद आरोपितों को तलाश कर उन्हें गिरफ्तार कर उनके पास से बिना नम्बर प्लेट के गाड़ी भी बरामद की गई।
तकनीकी साक्ष्यों और कैमरों की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आर्यन सिंह चौहान (19), समृद्ध चतुर्वेदी (18) और दिव्यांश श्रीवास्तव (19) के रूप में हुई है। तीनों पीजीआई थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। दोस्ती में जलवा और भौकाल दिखाने के चक्कर में वारदात को अंजाम दिया।
कार पर लिखवा रखा था ‘अधिवक्ता, उच्च न्यायालय’….
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तीनों दोस्त हैं और अक्सर रात में कार से घूमते थे। उनकी कार पर नंबर प्लेट नहीं लगी रहती थी। लोगों पर रौब जमाने के लिए कार पर ‘अधिवक्ता, उच्च न्यायालय’ लिखवा रखा था। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में यह भी स्वीकार किया कि वे पहले भी कई बार पेट्रोल भरवाने के बाद बिना भुगतान किए निकल जाते थे। घटना वाली रात दो-तीन अन्य पेट्रोल पंपों पर भी गए थे, लेकिन वहां पहले पैसे जमा कराने की बात कहे जाने पर पेट्रोल नहीं भरवाया। इसके बाद जीएस फिलिंग स्टेशन पहुंचे और चार हजार रुपये का पेट्रोल भरवाकर भागने लगे।
..पहले से भी दर्ज है मुकदमा….
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में समृद्ध चतुर्वेदी और दिव्यांश श्रीवास्तव के खिलाफ आशियाना थाने में वर्ष 2025 में मारपीट, धमकी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गोसाईंगंज पुलिस ने इस मामले में मुकदमा संख्या 414/2026 के तहत बीएनएस की धारा 109(1) और 316(2) में कार्रवाई की है। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर प्लेट की किया सोनेट कार भी बरामद की गई है। तीनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
……………………………………………………………………………….
चार हजार के पेट्रोल के लिए कर्मचारी की जान जोखिम में डाली, डेढ़ किमी तक कार से घसीटते रहे तीन आरोपित….
बिना नंबर प्लेट की किया सोनेट से पहुंचे थे आरोपी, पैसे मांगने पर कर्मचारी को कुचलने की नीयत से दौड़ाई कार; गंभीर घायल सचिन का पीजीआई ट्रॉमा सेंटर में अब भी चल रहा इलाज
Jd News Vision