Jdnews Vision……
शैलेन्द्र सिंह चौहान….
लखनऊ : : भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) की मासिक बैठक प्रदेश कार्यालय गंगागंज में जिला अध्यक्ष सरदार दिलराज सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में लखनऊ जनपद के किसानों की खाद, बीज, आवारा पशुओं और सरकारी क्रय केंद्रों से जुड़ी गंभीर समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
जिला अध्यक्ष सरदार दिलराज सिंह ने स्पष्ट किया कि इन मुद्दों को लेकर जल्द ही जिलाधिकारी लखनऊ को मांग पत्र सौंपा जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने समयबद्ध तरीके से समाधान नहीं किया तो जिलाधिकारी कार्यालय पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। किसानों के हित में यह कदम उठाना संगठन की मजबूरी बन गई है।

संगठन विस्तार को लेकर भी महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। वकार अहमद को जिला सचिव नियुक्त किया गया। उन्होंने संगठन के प्रति पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करने का वचन दिया। साथ ही आगामी 28 नवंबर को दिल्ली में होने वाली बैठक पर चर्चा हुई, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता शामिल होंगे।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मध्य सुनील कुमार वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष लायक राम यादव, वरिष्ठ प्रदेश महामंत्री जितेंद्र बहादुर सिंह, प्रदेश सचिव आदर्श वर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी फुरकान राइन, मंडल प्रभारी बद्री प्रसाद रावत, जिला महामंत्री वीरेंद्र सिंह यादव, युवा जिला अध्यक्ष करन गुप्ता (बीरू) सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Jd News Vision