जेडी न्यूज़ विज़न….
लखनऊ: : ब्रह्माकुमारीज के 90वें स्थापना वर्ष एवं लखनऊ में 72 वर्षों की आध्यात्मिक सेवाओं के उपलक्ष्य में रक्षा मंत्री माननीय श्री राजनाथ सिंह जी कल, 13 नवंबर को सुल्तानपुर रोड स्थित गुलजार उपवन के नवनिर्मित राजयोग प्रशिक्षण केंद्र में दिव्य संस्कृति भवन का लोकार्पण करेंगे।
इस भवन में समय-समय पर सत्रों का आयोजन एवं निःशुल्क राजयोग प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी जिसके माध्यम से लोगों को आध्यात्मिकता को दैनिक जीवन में समाहित करने, मन की शांति, सकारात्मकता एवं जीवन में श्रेष्ठ मूल्यों को अपनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
Jd News Vision