Breaking News

सड़क हादसे में युवक की मौत.. पिता ने सीसीटीवी फुटेज से घटना के जांच की मांग की….

Jdnews Vision….

शैलेन्द्र सिंह चौहान….

लखनऊ : : गोसाईगंज इलाके में किसान पथ पर गुरुवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में घायल हुए बाइक सवार घायल अवस्था मे पड़ा मिला । जिसकी सूचना पर गोसाईगंज पुलिस ने इलाज के लिए सीएससी पर एडमिट कराया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक पीजीआई स्थित कल्ली पश्चिम के रहने वाले अनुज तिवारी (36) के पिता राजकिशोर ने बताया कि उनका बेटा गोसाईगंज में एक डॉक्टर की गाड़ी चलाता था।

गुरुवार की सुबह 11:00 बजे बाइक से जा रहे थे तभी रास्ते में दुलारमऊ किसान पथ आउटर रिंग रोड पर वह घायल अवस्था में पड़े मिले तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस इलाज के लिए गोसाईगंज के स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र ले गई एवं घर वालों घटना की सूचना भी जब घर वाले मौके पर पहुंचे तो जानकारी हुई थी बेटे की मौत हो चुकी है। मामले में पिता ने सीसीटीवी फुटेज से घटना की जांच मांग की है। मृतक अविवाहित थे, तीन भाई में बड़े थे, हेलमेट पहने थे।

About admin

Check Also

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी कल करेंगे दिव्य संस्कृति भवन का लोकार्पण….

जेडी न्यूज़ विज़न….   लखनऊ: :  ब्रह्माकुमारीज के 90वें स्थापना वर्ष एवं लखनऊ में 72 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *