Jdnews Vision….
लखनऊ : : सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में पासिन ढकवा के पास किसान पथ पर तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान अनुराग सोनी (49) निवासी सेक्टर-जे, जानकीपुरम के रूप में हुई। वह ब्राइट फोर व्हील सेल्स प्राइवेट लिमिटेड में नौकरी करता था। बताया जा रहा है कि वह पिकअप से सामान लेकर जा रहा था। इसी दौरान किसान पथ पर अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से टकरा गया।
हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
Jd News Vision