Breaking News

गोसाईंगंज इलाके में बाइक शराब के नशे में गिरा कारपेंटर, बाइक सवार व कारपेंटर घायल….

जेडी न्यूज विजन…..

लखनऊ : : गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अमेठी पुलिया के पास शनिवार रात करीब 8 बजे सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एक अन्य बाइक सवार को मामूली चोट आई।
जानकारी के अनुसार तुराब (40) निवासी पंचसरा थाना गोसाईंगंज कारपेंटर का काम करता है। नशे की हालत में अमेठी पुलिया के पास सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान वह सड़क के बीच बनी रेलिंग के पास फिसलकर गिर गया। तभी पीछे से आ रही दो मोटरसाइकिलें अनियंत्रित हो गईं। इनमें से एक बाइक तुराब से टकरा गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई।
वहीं दूसरी मोटरसाइकिल सवार अंकुल कुमार (22) निवासी लंभुआ, जनपद सुल्तानपुर, अपनी बाइक से कानपुर से सुल्तानपुर जा रहा था। उसके साथ रोशनी (26) बहन भी थी। अचानक सामने गिरे व्यक्ति को देखकर उनकी बाइक भी अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे अंकुल कुमार के सिर में चोट आई और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल तुराब को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोसाईगंज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर 2 पीजीआई रेफर कर दिया गया। जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

About admin

Check Also

गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ पी. डी. हथेश्वर, उप संचालक कृषि का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह…

Jdnews Vision…. बिलासपुर : : कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग बिलासपुर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *