Breaking News

विश्व जूनोसिस दिवस पर जिला पशु चिकित्सालय में निःशुल्क एंटी रैबीज टीकाकरण शिविर आयोजित….

Jd news vision

*79 पालतू कुत्तों को लगाए गए एंटी रैबीज के टीके, वन हेल्थ की अवधारणा पर किया गया जागरूक*

बिलासपुर, 6 जुलाई : : विश्व जूनोसिस दिवस के अवसर पर पशुपालन विभाग द्वारा जिला पशु चिकित्सालय बिलासपुर में निःशुल्क एंटी रैबीज टीकाकरण एवं जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पशु चिकित्सालय में विशेष शिविर लगाकर 79 पालतू कुत्तों का निःशुल्क एंटी रैबीज टीकाकरण किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाले जूनोटिक रोगों, विशेषकर रेबीज, के प्रति आमजन को जागरूक करना तथा समय पर टीकाकरण के महत्व को बताना था।
शिविर में पशुपालकों को स्वच्छता, सुरक्षित पशुपालन, रेबीज से बचाव के उपाय तथा वन हेल्थ (One Health) की अवधारणा के संबंध में भी जानकारी दी गई। संयुक्त संचालक डॉ. जीएसएस तंवर ने बताया कि मानव, पशु और पर्यावरण का स्वास्थ्य एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है, इसलिए पशुओं का नियमित टीकाकरण जनस्वास्थ्य की दृष्टि से भी अत्यंत आवश्यक है। इस शिविर में पशुपालकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डॉ. तंवर ने नागरिकों से अपने पालतू पशुओं का नियमित टीकाकरण कराने तथा रेबीज जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम के लिए विभाग द्वारा संचालित जागरूकता एवं टीकाकरण कार्यक्रमों का लाभ उठाने की अपील की।

About admin

Check Also

बलात्कार के प्रकरण में लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार

Jdnews Vision…. बिलासपुर (छ.ग.) :  बलात्कार के प्रकरण में लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *