Breaking News

कौन बनेगा देवी पुत्र – पुत्री….

जेडी न्यूज विजन……

बलरामपुर ,तुलसीपुर : : स्थानीय मॉडर्न पब्लिक स्कूल में नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा कौन बनेगा देवी पुत्र और पुत्री प्रतियोगिता में शामिल सैकड़ों बच्चों ने प्रतिभाग किया। अनंत शर्मा ने प्रभु श्री राम का किरदार अदा करते हुए तथा देवी पुत्र के रूप में दिव्या यादव ने मनमोह लिया।

सिंगिंग डांसिंग मे आरती व चांदनी मौर्या मां दुर्गा के रूप में चरित्रचित्रण की। निर्णायक समितिअध्यक्ष श्रीमती रागिनी तिवारी ने देवी पुत्री को चयनित किया।कार्यक्रम में आरती के दर्शन करने के लिए कई अभिभावक अति उत्साहित रहे ।घंटों चले कार्यक्रम में अभिभावकों के इतर स्थानीय गणमान्य लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम समापन पर प्रबंधक राजकुमार जायसवाल ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा उपस्थित विशिष्ट अतिथिगण के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए शिक्षकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

About admin

Check Also

33.72 करोड़ रुपये की 140 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास,नगर के विकास को मिली नई गति

जेडी न्यूज विजन… बलरामपुर: : आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर के सर्वांगीण विकास के संकल्प …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *