Breaking News

महान शिक्षाविद् श्रीमती कैथलीन बटरफील्ड का निधन,9 अप्रैल को होगा अंतिम संस्कार…

जेडी न्यूज़ विज़न….

बलरामपुर : :  जनपद के लिए अत्यंत दुखद समाचार सामने आया है। प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं Jesus & Mary School & College – JMS Balrampur की संस्थापक Kathleen Butterfield (श्रीमती कैथलीन बटरफील्ड) का निधन हो गया है। उनके निधन से शिक्षा जगत एवं पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।
श्रीमती बटरफील्ड ने बलरामपुर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की अलख जगाई और अपने समर्पण एवं अथक प्रयासों से जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। वे न केवल एक शिक्षिका थीं,बल्कि हजारों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत भी रहीं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार,उनका अंतिम दर्शन एवं अंतिम संस्कार दिनांक 9 अप्रैल को प्रातः 9 बजे धुसाह स्कूल प्रांगण में किया जाएगा,जहां बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
इस दुखद घड़ी में सभी लोग Craig Butterfield (क्रेग बटरफील्ड) एवं उनके पूरे परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं और ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
जिले के शिक्षकों,विद्यार्थियों एवं सामाजिक संगठनों ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

About admin

Check Also

33.72 करोड़ रुपये की 140 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास,नगर के विकास को मिली नई गति

जेडी न्यूज विजन… बलरामपुर: : आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर के सर्वांगीण विकास के संकल्प …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *