Breaking News

चौकी बेलगहना थाना कोटा पुलिस ने 1790000 रूपये किया बरामद….

 

जेडी न्यूज़ विज़न….

बिलासपुर छ.ग. जप्ती मशरुका  नकदी रकम 1790000/- रू….

विवरण – दिनांक 08.04.2026 को बेलगहना पुलिस एवं ए.सी.सी.यू.बिलासपुर टीम चौकी बेलगहना के अपराध विवेचना में चौकी बेलगहना क्षेत्रान्तर्गत भ्रमण के  दौरान सूचना मिला कि एक व्यक्ति टेगनमाड़ा रेल्वे स्टेशन के पास दो सूट केश एवं एक पिटठू बैग रखकर संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। उक्त संबंध में तत्काल वरिष्ठ अधिकारी उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेष सिंह को अवगत कराकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह से दिशा निर्देशन प्राप्त कर बेलगहना पुलिस एवं ए.सी.सी.यू. बिलासपुर टीम के द्वारा ग्राम टेगनमाड़ा रेल्वे स्टेशन के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर कर पूछताछ किया गया

जो अपना नाम पवन बजाज पिता अर्जुन बजाज उम्र 35 वर्ष कश्यप कालोनी पुराना बस स्टेण्ड थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग. के कब्जे से दो सूटकेश एवं एक पिटवू बैग जिसमें नकदी रकम 10,20, एव 50 रू के कुल 81 बंडल नए करेंसी नोट कुल 1790000 रू (सत्रह लाख नब्बे हजार रू) को संदिग्ध एव किसी अपराध से संबंधित होने के संदेह में धारा 106 बीएनएसएस अंतर्गत जप्त किया गया है ।अनावेदक पवन बजाज से जप्त रकम 1790000/- रू के स्त्रोत के संबंध जानकारी ली जा रही है। उक्त कार्यवाही में चौकी बेलगहना एव ए.सी.सी.यू. टीम स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

About admin

Check Also

ध्रुव पाण्डेय (यातायात) के सम्मान में विदाई समारोह

Jdnews Visoin….. बिलासपुर : :  बिलासगुड़ी रक्षित केंद्र, बिलासपुर में पुलिस विभाग के प्र. आर. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *