Breaking News

विशेश्वर दयाल इंटर कालेज के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने सुनी प्रेरक कहानी…

जेडी न्यूज विजन…..

काम अधूरा छोड़ने से सफलता नहीं मिलती : जीतेश….

लखनऊ : : अलीगंज के बेलीगारद स्थित विशेश्वर दयाल इंटर कालेज में सोमवार को आयोजित वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह के अवसर पर लोक संस्कृति शोध संस्थान के तत्वावधान में दादी-नानी की कहानी जीतेश की ज़ुबानी श्रृंखला के अंतर्गत मासिक कार्यक्रम का 80वां आयोजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर स्टोरीमैन जीतेश श्रीवास्तव ने बच्चों को प्रेरणादायक कहानी सुनाकर जीवन में एकाग्रता और निरंतरता का महत्व बताया। विद्यालय के प्रबंधक एच.एन. श्रीवास्तव एवं प्रधानाचार्य सुमनलता मिश्रा ने मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती वंदना “मां सरस्वती शारदे…” पर मनोहारी नृत्य प्रस्तुति से हुआ। इसके पश्चात प्रथम पूज्य श्री गणेश वंदना “देवा श्री गणेशा…” तथा स्वागत गीत सांसों की सरगम गाए सुस्वागतम ने वातावरण को उल्लासमय बनाया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने “अहा टमाटर बड़े मजेदार” और “छोटा बच्चा जान के ना कोई आंख दिखाना रे” पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए। कक्षा दो की छात्राओं मानसी और शगुन ने एक रोटी कम खाओ, बेटा-बेटी को पढ़ाओ पर प्रस्तुति देकर शिक्षा का प्रेरक संदेश दिया।

कहानी सत्र में जीतेश श्रीवास्तव ने एक मकड़ी की कथा के माध्यम से बताया कि जो लोग दूसरों की बातों में आकर बार-बार अपना काम अधूरा छोड़ देते हैं, वे सफलता से वंचित रह जाते हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय पार्षद मान सिंह यादव उपस्थित रहे। अध्यक्षता त्रिलोकी सिंह इंटर कालेज के प्रधानाचार्य निर्मल कुमार श्रीवास्तव ने की। वहीं बतौर विशिष्ट अतिथि रोटरी क्लब के डा. रमेश चड्डा, शोहरतगढ़ एनवायरमेंटल सोसाइटी के सचिव संदीप श्रीवास्तव, स्माइल फॉर ऑल सोसाइटी के सचिन तिवारी, सोमेंद्र सिंह, दीपक जैन, विद्यालय के प्रबंधक एच.एन. श्रीवास्तव एवं प्रधानाचार्य सुमनलता मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार डा.एस.के.गोपाल, शम्भू शरण वर्मा सहित शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। समारोह का समापन प्रतिभावान विद्यार्थियों के सम्मान के साथ हुआ।

About admin

Check Also

33.72 करोड़ रुपये की 140 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास,नगर के विकास को मिली नई गति

जेडी न्यूज विजन… बलरामपुर: : आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर के सर्वांगीण विकास के संकल्प …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *